जब राहुल गांधी के सामने रख दिया विवाह का प्रस्ताव

Rahul-Gandhi- 10इलाहाबाद। लंबे समय के बाद पुरखों की नगरी इलाहाबाद पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ विवाह का प्रस्ताव लेकर एक युवती आनंद भवन पहुंची है। आज राहुल गांधी अपनी मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ इलाहाबाद पहुंचे हैं।
पदमा देवी चौरसिया नाम की महिला 46 वर्षीय राहुल गांधी के साथ विवाह करने को बेहद इच्छुक हैं। वह आज दिन में आनंद भवन के गेट पर खड़ी हैं। पदमा देवी चौरसिया कांग्रेस सेवादल की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनकी इच्छा राहुल गांधी से मिलकर उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखने की है। पदमा देवी तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी से भी मिलने को बेहद इच्छुक हैं।
उनको आनंद भवन के गेट से सुरक्षा कर्मियों से भले ही हटा दिया, लेकिन वह हाथ में कांग्रेस सेवादल का अपना परिचय पत्र लेकर सड़क पर ही खड़ी थीं। इसके बाद उनको कांग्रेस के कुछ नेताओं ने धक्का देकर सड़क से भी हटा दिया।
फिलहाल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी स्वराज भवन में देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्रों की एक प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। सोनिया गाँधी ने किया प्रदर्शनी का उदघाटन।