कोहरे की चादर में लिपटा में उत्तर भारत: हाल-बेहाल

cold windनई दिल्ली। कोहरे की वजह से उत्तर भारत बेहाल है। सड़क और रेल यातायात को कोहरे ने थाम दिया। कोहरे की वजह से 67 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इसके अलावा 30 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।ठंड से कई लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई राज्यों में घने कोहरे के साथ ही ठंड व शीत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।कोहरे का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दिल्ली से संचालित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों के समय में देरी हो रही है।