सियासी धार को तेज करने यूपी में केन्द्रीय मंत्रियों का रेला

bjp newलखनऊ। यूपी में आज कई केंद्रीय मंत्री भाजपा की सियासी गतिविधियों को रफ्तार देंगे। झांसी, बरेली, आगरा, चित्रकूट समेत कई जिलों में उनके स्वागत में मंच सजे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन मंत्रियों ने मोदी सरकार की उपब्धियां गिनाईं और सपा बसपा तथा कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु बरेली में परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व दे रहे हैं। जल संसाधन मंत्री उमा भारती झांसी और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी आगरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधन शुरू है। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.महेश शर्मा, खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और महिला व बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज चित्रकूट में परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व करने रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि आज किसान ही सबसे ज्यादा आर्थिक संकट में है। किसान दलगत राजनीति से ऊपर उठें और भाजपा की यूपी में सरकार बनवाने में सहयोग दें। भाजपा ही उनका भला कर सकती है। बागपत के बड़ौत-छपरौली विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बागपत, चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि रहा है। आज यहीं के किसान सबसे ज्यादा आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। भाजपा ने केंद्र में आते ही किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नीतियां बनानी शुरू कीं।जल्द ही यमुना नदी पर पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। नोटबंदी पर कहा कि कैशलेस अर्थव्यवस्था और काले धन की समाप्ति का सबसे बड़ा फायदा किसान, गरीब और मजदूर को होगा।