जानिए आज का राशिफल

rashifal
मेष : आज का दिन स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्र, आभूषणों की खरीदी करेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।
वृषभ : व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण भी सुख शांति से भरा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। पर्यटन का आयोजन होगा।
मिथुन : आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। बौद्धिक चर्चा के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान की चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से लाभ होगा।
कर्क : मानसिक और शारीरिक हताशा आपको व्यग्र बनाएगी। संभवत: प्रवास को टाल दें। स्थावर संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित करना आपके हित में रहेगा।
सिंह : आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिल सकते हैं। पूंजी-निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायी रहेगा।
कन्या : किसी भी प्रकार की निर्णायक स्थिति पर न पहुंचने के कारण नए कार्य का प्रारंभ करना उचित नहीं है। आज मौन रहकर दिन बिताने में ही बुद्धिमानी है।
तुला : दृढ़ वैचारिकता के साथ आज का दिन शुरू होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। नए वस्त्र, आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च अधिक हो सकता है।
वृश्चिक : अध्यात्म और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चलें। मनोरंजन पर खर्च होगा।
धनु : आज आपकी आय में वृद्धि और लाभ होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान और आय में वृद्धि होगी।
मकर : स्थावर संपत्ति का दस्तावेज करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऊपरी अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेगा।
कुंभ : आज के दिन व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय ध्यान रखें। सफल और शुभ दिन रहेगा।
मीन : किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करें। क्रोध पर संयम बरतें। आज गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण रहेगा। सुखमय विषयों में रुचि रहेगी। मन प्रसन्न होगा।