बीजेपी से तलाक के बाद उद्धव के साथ होंगे राज

uddhav-thackeray-raj-मुंबई। भाजपा से अलगाव के बाद शिवसेना मुंबई वृहन महानगर पालिका का चुनाव राज ठाकरे की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के साथ लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक़ दोनों पार्टियों के बीच तालमेल को लेकर बातचीत हो रही है। यहां तक कि सीटों के बंटवारे का फ़ॉर्मूला भी लगभग फाइनल है। उसके मुताबिक़ राज ठाकरे की पार्टी को करीब 227 में से 50 सीटें मिल सकती है।बाकी 177 सीटों पर शिवसेना के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन की घोषणा एक-दो दिन के अंदर की जा सकती है।
दोनों पार्टियों के सूत्रों ने कन्फर्म किया कि बीएमसी में गठबंधन के लिए दोनों दलों की बातचीत जारी है। बता दें कि भाई से विवाद की वजह से राज ठाकरे को शिवसेना छोडऩी पडी थी। बाद में उन्होंने मनसे के रूप में नई पार्टी का गठन कर लिया। कई सालों से दोनों भाइयों के बीच विवाद जारी था। यह गठबंधन राज्य में नए राजनीतिक भविष्य का संकेत भी माना जा रहा है।
सूत्रों ने कहा है कि अगर मुंबई के लिए गठबंधन तय हो गया तो यह म्यूनिसिपल चुनाव के लिए मुंबई से बाहर भी पहुंचेगा। संभावना है कि नासिक, पुणे और ठाणे के लिए भी दोनों दलों के बीच गठबंधन हो सकता है। इसके साथ ही लोकल बॉडी चुनाव के लिए 25 जिला पंचायतों में भी दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ सकती हैं।