पार्टी पर भारी पत्नी मोह: संजय सिंह ने भी हुंकार

sanjay singh amrthiअमेठी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बाद अमेठी-रायबरेली विधानसभा सीटों को लेकर चल रहा संशय खत्म नहीं हो रहा। गठबंधन के बाद कांग्रेसी नेता पार्टी की पारीवारिक सीट को छोडऩे को तैयार नहीं है। हालांकि कांग्रेस खुद तैयार हो गई है। बताते हैं कि अमेठी से कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पत्नी अमिता सिंह को चुनाव लड़वाने पर अड़े हुए हैं। संजय सिंह अमेठी के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह ने गांधी परिवार से दो टूक कहा है कि अमेठी से अमिता सिंह हर हाल में चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने इसके लिए पार्टी से चुनाव चिन्ह की मांग की है।
सूत्रों की मानें तो संजय सिंह ने पार्टी आलाकमान को मनाने के लिए दलील रखी है कि कांग्रेस के परंपरागत गढ़ से पार्टी को जरुर चुनाव लडऩा चाहिए। उन्होंने पार्टी के नेताओं को जीत का भरोसा भी दिलाया है। बता दे कि हाल ही में गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली की सीटों को उठे विवाद को निपटाते हुए 10 में से 7 सीटें कांग्रेस के खाते में डाल दी थी।
लेकिन अमेठी सीट जहां से मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति खड़े हैं, वह नहीं दी थी। लेकिन अब इस सीट के लिए कांग्रेस सांसद संजय सिंह अब अड़ गए है। वह सीट इस से अपनी पत्नी अमिता सिंह को खड़ा करना चाह रहे हैं। बता दे कि हाल ही में उन्होंने ऐलान किया था कि सपा कांग्रेस के लिए अमेठी-रायबरेली की सभी 10 सीटें छोड़ेगी। बता दे कि अमेठी में पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को वोटिंग होगी।