जेटली बोले: यूपी में बीजेपी की लहर

arun jetlyलखनऊ। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पहल चरण में मुकाबले तिकोना है। लेकिन जिस तरह के रुझान आरहे हैं हमारा दावा है कि माहौल भाजपा के पक्ष में है। एमएलसी चुनाव के निर्णय भी इस बात का दावा करते हैं और उड़ीसा में भी पंचायत चुनाव के परिणाम अच्छे आये हैं। पूरे यूपी में भी ऐसी ही लहर है। भाजपा प्रदेश में बहुमत से जीतेगी। ये दावे उन्होंने मंगलवार को राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश मूख्यालय में किये।
जेटली ने सपा कांग्रेस गठबंधन पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये मजबूरी और अफसरवाद का गठबंधन है। इस गठबंधन से सच्चा समाजवादी आहत हुआ है। देश में समाजवादी आंदोलन कांग्रेस विरोधी रहा है। साथ ही ये बात कैसे भूल गए कि कांग्रेस हटाओ देश बचाओ का नारा डॉ लोहिया ने ही दिया था। आज यहां वैचारिक आधार को छोड़कर पारिवारिक आधार को पक लिया गया है। कांग्रेस और समाजवादी दोनों ही परिवारवाद के आधार पर चलता है। नोटबंदी के मुद्दे पर काले धन के खिलाफ जब भाजपा ने कदम उठाया तो इसका विरोध इन्ही पार्टियों ने वैचारिक आधार पर नहीं किया। भरष्टाचार से इन दोनों ही दलों को कोई परहेज नहीं है। इस सरकार ने अराजकता को जन्म दिया है। हालात देखिये कि मंत्री के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिला का क़त्ल हो जता है। बात विकास की करें तो अभी प्रदेश को बहुत लंबा सफर तय करना है। आधा अधूरा हाईवे बनाने से विकास नहीं होता। भाजपा का लक्ष्य है कि हर दिन 30 किमी हाइवे बनाया जाए जो कि 23 किलोमीटर दिन के करीब हो भी रहा है। जेटली ने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो कृषि और ग्रामीण इलाकों के लिए प्रथिमिक्ता से काम किया जाएगा। घर घर बिजली, पक्की सड़क, पक्के घर बनवायेंगे हर घर में शौचालय जैसे कार्य किये जाएंगे।
जेटली ने कहा कि यूपी विधानसभा और नोटबंदी का कोई कनेक्शन नहीं है। ये प्लान केंद्र सरकार का पहले ही था। भारत में अतिरिक्त कैश की मात्रा काफी थी। दुनिया में कहीं भी 86 फीसदी कैश नहीं था। ये कैश ही अपराध की जड़ होती।