आईएस के खात्मे के लिए ट्रंप ने भरी हुंकार

Islamic_Stateवॉशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को सुरक्षित रखने के लिए आतंकी संगठन आईएसआईएस को पूरी तरह नष्ट करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि वे अमरीकी सेना का पुनर्निर्माण करेंगे। बता दें कि ट्रंप ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसके करीब एक महीने बाद उन्होंने कल फ्लोरिडा में आयोजित एक रैली में ट्रंप ने कहा कि वे देश को सुरक्षित रखना चाहते हैं।
ट्रंप ने कहा कि वह सीरिया और अन्य क्षेत्रों में सुरक्षित इलाके बनाने जा रहे हैं ताकि आव्रजक वहां ठहर सकें और सुरक्षित जीवन जी सकें। उन्होंने कहा, ‘हमने हजारों हजार लोगों को अपने देश में आने की अनुमति दी। इन लोगों की जांच करने का कोई तरीका नहीं है। कोई दस्तावेजीकरण नहीं है। कुछ भी नहीं है।Ó उन्होंने रैली में मुस्लिम देशों के लिए वीजा प्रतिबंध लगने की अनिवार्यता की तरफ इशारा किया।
ट्रंप ने कहा ‘शांति के बजाय हमने ऐसे युद्ध देखे जिनका कभी अंत नहीं हुआ। ऐसे संघर्ष जो समाप्त होते नहीं दिखे। हम जीतने के लिए नहीं लड़ते। हम राजनीतिक रूप से सही युद्ध लड़ते हैं। हम अब नहीं जीतते। हम व्यापार में, किसी क्षमता में नहीं जीतते.. अब नहीं जीतते। बहरहाल, हम एक बार फिर जीतना शुरू करने जा रहे हैं। मेरा भरोसा करें। उन्होंने कहा ‘हम चाहते हैं कि लोग हमारे देश आएं। लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि लोग हमें प्यार करें। हमारी परंपराओं को समझें। हम बुरे विचारों वाले लोगों को नही चाहते।Ó