आग में खाक हुई धोनी की किट: बाल-बाल बचे

ms dhoniनई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी दिल्ली के द्वारिका स्थित वेलकम होटल में आज सुबह 6 बजे लगी आग से बाल-बाल बचे। इस आग में झारखंड के क्रिकेटरों सहित महेंद्र सिह धोनी की किट जलने के चलते विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल अब शुक्रवार की जगह शनिवार को होगा।
झारखंड की टीम यहाँ होटल में ठहरी हुई थी क्योंकि पास ही के पालम के मैदान पर यह मैच आयोजित होना था लेकिन अब यह खबर आ रही है कि यह मैच अब फिऱोज़शाह कोटला मैदान पर होगा।
सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि होटल प्रशासन ने धोनी के यहाँ ठहरने की खबर पुलिस तक को नहीं दी थी। खबर के मुताबिक सभी खिलाडियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को झारखंड और बंगाल के बीच होना था। झारखंड की टीम द्वारका के जिस होटल में ठहरी हुई थी उसी में आग लगी। इसी होटल में टीम के साथ कप्तान महेंद्रसिंह धोनी भी ठहरे थे, जिन्हें सुर?क्षित बाहर निकाल लिया गया। सुबह 5.30 बजे नजदीकी मॉल में लगी आग इस होटल तक भी पहुंची, जिसमें खिलाड़?ियों की किट जल गई। धोनी समेत सभी खिलाडिय़ों को बचा लिया गया।