यूपी में है सबसे ज्यादा शत्रु सम्पत्ति: कीमत है 50 हजार करोड़

enmy propनई दिल्ली। देश में मौजूद कुल 9 हजार 280 शत्रु संपत्तियों की कीमत एक लाख करोड़ ज्यादा से ज्यादा है। गृह मंत्रालय की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया है कि सबसे ज्यादा शत्रु संपत्तियां यूपी में हैं। गृह मंत्रालय ने लोकसभा में श्रीमती के मरगथम के पूछे सवाल पर लिखित जवाब देते हुए कहा है कि देश में कुल 9 हजार 280 शत्रु संपत्तियां हैं, जो 11 हजार 773 एकड़ में फैली हुई हैं। इनकी कीमत सरकार ने 104219.46 करोड़ आंकी है। लोकसभा और राज्य सभा ने शत्रु संपत्ति संशोधन और मान्यता अधिनियम बिल पास किया था। इस अधिनियम के पारित होते ही शत्रु संपत्ति एक्ट 1968 में संशोधन के नियम पूर्णरूप से लागू हो गए हैं।
शत्रु संपत्ति शब्द का संबंध ऐसी संपत्तियों से है, जिसके मालिक का संबंध दुश्मन देश, उसके नागरिक या फिर शत्रु से किसी भी प्रकार से है. सरकार ऐसी सभी संपत्तियों को भारत के शत्रु की संपत्ति मानकर उस पर कब्जा कर लेगी. शत्रु संपत्तियों का बाजार मूल्य कई हजार करोड़ रुपये आंकी गई थी, जिसके बारे में जानकारी दी है। लोकसभा में शत्रु संशोधन विधेयक पास होने के बाद पाकिस्तान और चीन में बस चुके लोगों का अब भारत में उनकी संपत्ति पर मालिकाना हक नहीं होगा. इस विधेयक को राज्य सभा पहले ही पास कर चुकी थी. पूरे देश में 9 हजार 280 शत्रु संपत्तियां दर्ज हैं, जिनमें सबसे ज्यादा अकेले 4 हजार 991 उत्तर प्रदेश में हैं. वहीं पश्चिम बंगाल में 2 हजार 735 शत्रु संपत्तियां हैं और दिल्ली में 487 शत्रु संपत्तियां हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा ऐसी प्रॉपर्टी हैं। वर्तमान में राजा महमूदाबाद मोहम्मद आमिर मोहम्मद खान से जुड़ा बटलर पैलेस, हलवासिया कोर्ट, लारी बिल्डिंग, महमूदाबाद मेंशन, पुराना एसएसपी कार्यालय भवन, केसरबाग हाता, गोलागंज स्थित लाल कोठी, अमीनाबाद की वारसी बिल्डिंग, चौक इलाके की कनीज सईदा बेगम पुरानी बाड़ी खाना कोठी, क्ले स्क्वायर स्थित हैदरी बेगम हवेली, अब्दुल लतीफ हाता खां, अब्दुल खलीम की नौबस्ता स्थित पुरानी इमारत और सिद्दीकी बिल्डिंग समेत 125 से ज्यादा शत्रु संपत्तियां हैं।