उप्र की नई राजनीति, योगी मुख्यमंत्री, पत्रकार विधानसभा अध्यक्ष

HNDलखनऊ मार्च। गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गुरूवार को उप्र के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मान्यता प्राप्त पत्रकार व उन्नाव की भगवंतनगर सीट से भाजपा विधायक हृदय नरायण दीक्षित का निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनना तय है। खास बात है कि योगी और दीक्षित दोनों राजनीति की धारा के असमान्य खिलाड़ी है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का प्रयोग है। दीक्षित ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। वह अध्यक्ष पद के एक मात्र दावेदार है। उप्र विधानसभा की परंपरा है कि अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से होता है। इस बार भी हो रहा है। दीक्षित उप्र के संसदीय कार्यमंत्री भी रह चुके है। भारतीय संस्कृति व इतिहास पर उनका अध्ययन व्यापक है। वेदों का अध्ययन और उनकी अपनी दृष्टि बिल्कुल अलग किस्म का है। गीता पर उनकी दो पुस्तक आ चुकी है। योगी और पत्रकार उप्र की भाजपा सरकार को दिशा देगेें।
—–