ये हैं दुनिया के सबसे अमीर सुलतान

sultanफीचर डेस्क। हर साल पूरे विश्व में कुछ आंकड़े एकत्र किए जाते हैं,जिससे अंदाजा लगाया जाता है कि कौन से लोग विश्व में सबसे अधिक अमीर हैं। इनकी लिस्ट हमेशा बदलती रहती है लेकिन आज हम जिस अमीर शख्स की बात रहे हैैं उसकी गिनती दुनिया के सबसे रईस सुल्तानों में होती है। ब्रुनेई के हसनल बोलकिया नाम से मशहूर इस सुल्तान के पास 1363 अरब रुपए की दौलत है। इनके पास ऑयल रिजव्र्स और नेचुरल गैस का पूरा खजाना है,जो इनकी दौलत की असली वजह भी मानी जाती है। हम आपको बताते हैं कि आखिर इनके पास है क्या-क्या।
1. हसनल का आलीशान पैलेस बहुत बड़ा और बहुत खूबसूरत है। जो किसी जन्नत से कतई कम नहीं है।
2. 20 लाख स्क्वेयर फीट मेें बना इस्ताना नुरुल इमान पैलेस सन 1984 में बनकर तैयार हुआ था और इसकी लागत 2387 करोड़ रुपए के आसपास है।
3. इस पैलेस में लगभग 1788 कमरे हैं। कमरों 22 कैरेट सोने से जड़े हुए हैं।
4. कमरों के साथ इस पैलेस में लगभग 257 बाथरूम भी हैं।
5. इस आलिशान महल मेें लगभग 110 कारों का गैरेज भी है।
6. घोड़ो का शौक रखने वाले इस सुल्तान के पैलेस में 200 घोड़ों के लिए एयर कंडीशनर अस्तबल भी बना हुआ है।
7. गाडियों की बात करे तो सुल्तान की कारें और प्राइवेट जेट पूरी दुनिया भर में मशहूर है।
8. इसके पास 7000 लग्जरी गाडियां हैं। जिसमें रॉल्य राइस,फेरारी, कोएनिगेग्स, मैक्लैरेन एफ1एस,पोर्शे 962 एमएस और जगुआर भी शामिल हैं।
9. सुल्तान का पास सोने से जड़ा जेट विमान भी पैलेस से कुछ कम नही है।
10. इस विमान में बैड रूम,लिविंग रूम के अलावा सभी चीज लग्जरी है।