मुलायम बोले: सपा में अकेले चुनाव जीतने का है दम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि सपा को महागठबंधन की जरूरत नहीं है। पार्टी अकेले चुनाव जीतने की कुबत रखती है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि सपा को महागठबंधन की जरूरत नहीं है। पार्टी अकेले चुनाव जीतने की कुबत रखती है। उन्होंने कहा कि अपने बेटे व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान (भाजपा को रोकने के लिए किसी से भी कर सकता हूं गठबंधन) का जिक्र करते हुए कहा कि, अखिलेश को पूर्व में विधानसभा चुनाव के दौरान सपा-कांग्रेस गठबंधन से सबक लेना चाहिए।