स्मार्ट सिटी: लखनऊ और चीन के बीच होगा समझौता

 

लखनऊ। चीन के वेनझोऊ शहर और भारत के लखनऊ शहर के बीच स्मार्ट सिटी के लिए मेमोरेंडम ऑफ़ एसोसिएशन (एमओयू) साइन होगा। लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने में चीन भी योगदान देगा। इसके लिए चीन से 7 डेलीगेट सोमवार को लखनऊ आ रहे हैं। दोनों देश के शहरों के बीच ये मेमोरंडम ऑफ़ एसोसिएशन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। चीन जैसे विकसित देश से तकनीकी सहारा भी मिलेगा। लखनऊ और वेनझोऊ शहर के बीच सामाजिक सहयोग, दोनों ही शहरों और देशों में अच्छे रिश्ते व्यापार, संस्कृति, शिक्षा, पर्यटन आदि क्षेत्रों में विकास के लिए ये बैठक होनी है।