संगीत का एलान: बनके रहेगा राम मंदिर

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा। यह देश के 100 करोड़ लोगों की आस्था का सवाल है। भाजपा नेता संगीत सोम एक कार्यक्रम में लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे। सपा सरकार के समय निर्दोष लोगों को जेल भेजने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि अब दोषी जेल में रहेंगे। निर्दोष जेल से बाहर आएंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी खत्म होगी। पूर्व मंत्री आज़म खान के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि खान व्यवस्था बिगाडऩा चाहते हैं और वे व्यवस्था बनाना चाहते हैं।