कोर्ट का आदेश: जब्त करो डेरा की सम्पत्ति

 

चडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को रेप का दोषी करार दिए जाने के बाद हुई हिंसा में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि हिंसा में हुई नुकसान की भरपाई डेरा की संपत्तियों को जब्त कर किया जाए।
हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पंचकूला में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को अद्धसैनिक बलों की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। गौरतलब है कि शुक्रवार को दोपहर में सीबीआई की विशेष अदालत रेप मामले में राम रहीम को दोषी करार दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद हरियाणा-पंजाब में भारी हिंसा फैल गई। पंचकूला में राम रहीम के समर्थकों ने भारी आगजनी की। इस हिंसा 17 लोगों की मौत भी हुई है। डेरा सच्चा सौदा पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह आदेश दिया है। हिंसा की घटना के बाद हुई सुनवाई में कोर्ट ने यह आदेश दिया है।