नोटबंदी को संघ ने सराहा: मोदी सही दिशा में

 

मथुरा। संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में मोदी सरकार के कामों की सराहना की गई। बैठक में कहा गया कि मोदी सरकार रोजगार, सीमा सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में सही काम कर रही है। यह जानकारी बैठक के तीसरे और आखिर दिन संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ मनमोहन वैद्य ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी भले ही शुरू में शॉकिंग हो लेकिन बाद में इसे लेकर लोगों का नजरिया बदला। इससे भविष्य में भारत को फायदा होगा। मोदी सरकार सही दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी और भाईचारा पर जोर देकर हिन्दुस्तानी लोंगो के संस्कार, भाषा, पहनावे में राष्ट्रीयता होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का रोल क्या हो, इस पर चिंतन हो। अपनी मूल पहचान के साथ हमको आगे बढऩा चाहिए।