बिग बी के ट्विटर पर हुए 2.9 करोड़ फॉलोवर

मुंबई। बिग बी अमिताभ बच्चन ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले भारत के सबसे बड़े अभिनेता बन गए हैं। उनके ट्विटर फॉलोवरों की संख्या 2.9 करोड़ हो गई है। अमिताभ बच्चन ट्विटर फॉलोवर के मामले में शाहरुख खान (2.76 करोड़), सलमान खान (2.51 करोड़), आमिर खान (2.18 करोड़), प्रियंका चोपड़ा (1.89 करोड़) और दीपिका पादुकोण (2 करोड़) से आगे हैं।
अमिताभ ने ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया, 2.9 करोड़ ट्विटर फॉलोवर। एक ऐसा समय था, जब केवल एक व्यक्ति मेरे ट्वीट को देखा था और आज 2.9 करोड़। यह सब आपकी वजह से हो पाया है। उन्होंने आगे कहा कि उनका अगला लक्ष्य 3 करोड़ ट्विटर फॉलोवर बनाना है।