राहुल बोले: हैपी बर्थ डे मोदी जी

 

नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी आज 67 वर्ष के हो गये। राहुल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनायें। ञ्चनरेंद्रमोदी’’। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘मोदी जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनायें। भगवान उन्हें अपनी गलतियों को स्वीकारने और उन्हें सुधारने की सद्बुद्धि दे।’’ मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था।