राणे की बीजेपी में जाने की अटकलें तेज

 

कुडल। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनको मुख्यमंत्री बनाने का वादा पूरा नहीं किया। इससे एक दिन पहले ही राणे ने कहा था कि कांग्रेस ने उनके और समर्थकों के साथ नाइंसाफी की है। राणे ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस में गया क्योंकि मुझे आश्वासन दिया गया था कि छह महीने में मुझे मुख्यममंत्री बनाया जाएगा।’’ वह 2005 में शिवसेना छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुए थे।
अपने अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर कल राणे ने कांग्रेस और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अशोक चव्हाण पर निशाना साधा था।
राणे के भाजपा में शामिल होने की अटकले हैं क्योंकि कुछ खबरों में कहा गया है कि उन्होंने कुछ महीने पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से अहमदाबाद में मुलाकात की थी। हाल के गणेश महोत्सव के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यहां राणे के आवास पर गए थे।