फेरीवालों ने मनसे कार्यकर्ता को पीटा

 

मुंबई। मुंबई के मलाड इलाके में रेलवे स्टेशन के बाहर आज फेरीवालों ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक कार्यकर्ता पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मनसे ने एल्फिंस्टन रोड स्टेशन पर भगदड़ के बाद रेलवे स्टेशन परिसरों में मौजूद फेरीवालों को हटाने के लिए अभियान चलाया है।बीते 15 अक्तूबर को मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गई थी।मलाड इलाके में आज मनसे ने यह अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि फेरीवालों ने मनसे की टीम पर हमला किया जिसमें पार्टी का कार्यकर्ता सुशांत मलावडे घायल हो गया।उधर, मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम ने कहा कि मनसे नेताओं के कदम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।