कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार में भगदड़: आधा दर्जन मरे

 

पटना। कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार के बेगुसराय में इस दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। घटना होते ही वहां अफरातफरी मच गई। भगदड़ के बाद लोगों ने खुद ही बचाव कार्य शुरु कर दिया। इस दौरान महिलाएं और बच्चे सहम गए। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 3 दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। उन्हें अस्थायी अस्पताल में इलाज को लाया गया है।सिमरिया थाना अध्यक्ष राजरत्न ने तीन के मरने की पुष्टि की है। मरने वालों में तीनो ही महिलाएं है। एक महिला नालंदा जिले के सुंदरपुर गांव की कंचन देवी (70) बताई जा रही है। सीतामढ़ी जिले के माधोपुर के स्व. योगेन्द्र झा की पत्नी त्रिवेणी देवी (70) और दरभंगा के तेघराही गांव निवासी स्व. मंटुन मंडल की पत्नी शकुंती देवी (80) हैं।बता दें कि पूरे बिहार में गंगा घाटों पर कार्तिक पुर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए इक_ा होते हैं।