मजदूरों का खून चूस रही है करम पीएन इंटरनेशनल कंपनी

 

लखनऊ। राजधानी के नादरगंज के अमौसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरण बनाने वाली करम पीएन इंटरनेशनल फैक्ट्री के मजदूरों ने अपने मजदूर साथी की मौत के बाद जमकर हंगामा काटा। सैकड़ों की संख्या में मजदूरों ने कंपनी के मालिकानों पर आरोप लगाया कि उनको श्रम कानून के तहत मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और उनका जमकर उत्पीडऩ किया जा रहा है। मजदूरों की पुलिस से भी हाथापाई भी हुई और बाद में भाजपा सरकार में मंत्री स्वाती सिंह ने मजूदरों को आश्वासन दिलाया कि उनकी समस्याओं का हल किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार कंपनी की ब्लाक बनाने की यूनिट में काम करने वाले एक मजूदर विनय यादव का मशीन का एक हिस्सा टूटकर लगने से काफी गंभीर चोट लग गयी थी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। करीब चार-पांच माह के बाद उसका गत दिवस निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही मजदूर आक्रोशित हो गये और उन्होंने कपंनी के खिलाफ नारेबाजी की और नादरगंज पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों का आरोप है कि मृतक विनय यादव की कंपनी ने कोई आर्थिक मदद नहीं की और न ही किसी प्रकार की नौकरी परिवार के किसी सदस्य को दी। मजदूरों का आरोप है कि मिल मालिक केवल कागजों पर ही सारे नियम कानून का पालन करते हैं मगर उनको श्रम कानूनों का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। मजूदरों की हड़ताल और प्रदर्शन की खबर मिलने पर पुलिस बल भी कंपनी के एमडी राजेश निगम ने बुला लिया। इधर बवाल की जानकारी पर योगी सरकार में मंत्री स्वाती ङ्क्षसह भी पहुंची और उन्होंने मजूदरों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग मानी जायेगी। इस बारे में कंपनी का पक्ष जानने के लिए राजेश निगम से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी मगर उन्होंने कोई बात नहीं की।