यूपी में कोहरे का सिलसिला जारी: तापमान गिरा

लखनऊ। यूपी में कहीं कम तो कहीं ज्यादा कोहरे का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे के दौरान मेरठ में सबसे कम 9. 2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि राज्य में मौसम आम तौर पर शुष्क है।उन्होंने बताया कि बरेली, मुरादाबाद, आगरा और मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी जबकि फैजाबाद मंडल में रात के तापमान में गिरावट आयी।राज्य के अन्य मंडलों में मौसम में कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ।प्रवक्ता ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।