भोजपुरी एक्ट्रेस पर एसिड अटैक

acid attak
वाराणसी। यूपी के बलिया में भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी एक एक्ट्रेस पर देर रात एक युवक ने तेजाब फेंक दिया। इससे एक्ट्रेस और उसके साथी का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक्ट्रेस का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और एक्ट्रेस में पहले अफेयर था। बाद में एक्ट्रेस दूसरे युवक को पसंद करने लगी। इससे आरोपी बेहद नाराज चल रहा था।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में चल रही फिल्म की शूटिंग में गाजीपुर के जखनियां की एक्ट्रेस रूपाली लीड रोल कर रही थीं। यूनिट के सदस्य बगल के ही एक स्कूल में ठहरे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, इसी यूनिट का एक सदस्य अजय पुजारी एक्ट्रेस को पसंद करता था। दोनों में अफेयर भी था। हालांकिए बाद में एक्ट्रेस बिहार के भोजपुर के विकास कुमार को पसंद करने लगी। इससे अजय नाराज चल रहा था। दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा भी होता था। मंगलवार रात फिल्म की शूटिंग के बाद सभी कलाकार अपने कमरे में सो रहे थे। एक्ट्रेस और विकास एक अलग कमरे में थे। आधी रात को अजय अचानक से कमरे में पहुंच गया और एक्ट्रेस और उसके साथी पर तेजाब फेंक दिया। चीख पुकार सुन अन्य लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को करीब के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अजय को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।