सीएम योगी ने प्रचार रथ को रवाना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह फतेहगढ़ पहुंचे। पुलिस लाइन में उनके स्वागत के लिए भाजपा नेताओं, मंत्रियों, विधायकों के अलावा पुलिस प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर फतेहगढ़ पुलिस लाइन में उतरा। वहां पर उन्हें पुलिस द्वारा सलामी दी गई।
मुख्यमंत्री सुबह लगभग 10:23 बजे फतेहगढ़ पुलिस लाइन पहुंचे। वहां पर एडीजी जोन अविनाश चन्द्र, आईजी रेंज आलोक सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी हैलीपैड पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वहां पर सलामी दी गई। सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उसके बाद वह फतेहगढ़ स्टेडियम रवाना हो गए। फतेहगढ़ स्टेडियम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रचार रथ रवाना किया गया। वहां मौजूद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी मुख्यमंत्री द्वारा किया।