दिल्ली सहित कई प्रदेशों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित 19 राज्यों में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है, मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति अगले 48 घंटे तक बनी रहेगी। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना नदी अब खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अधिकारियों का कहना है कि यमुना का जलस्तर हरियाणा के हथिनीकुंड बांध से पानी छोडऩे जाने के बाद बढ़ा है। इसके बाद दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। वहीं बिहार में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं। दिल्ली के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
बिहार के सभी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं। राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार तडक़े भी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के भी आसार हैं।