राहुल अमेठी से ही लड़ेंगे चुनाव: रायबरेली से सस्पेंस

आशुतोष मिश्र, अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगला लोकसभा चुनाव भी अमेठी सीट से ही लड़ेंगे। पर रायबरेली को लेकर संदेह है। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा, यह अभी तय नहीं है। इस तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि प्रियंका गांधी 2019 के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लडक़र सक्रिय राजनीति की शुरुआत कर सकती हैं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता काफी वक्त से यह मांग करते रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी में से कौन चुनाव कौन लड़ेगा, इसको लेकर परिवार में अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। इसके बाद यह कयास तेज हो गए कि 2019 लोकसभा चुनाव में सोनिया की जगह प्रियंका चुनाव लड़ सकती हैं। अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार का जिम्मा प्रियंका गांधी संभालती रही हैं। कांग्रेस में लंबे समय से यह मांग उठती रही है कि प्रियंका को सक्रिय राजनीति में आए। इससे 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत की संभावनाएं बढेंगी। पर उन्होंने हमेशा परदे के पीछे रहकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है।