जन्मदिन पर याद किये गये पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके देश के हित में योगदान को याद किया। मोदी ने ट्वीट किया, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। हम देश के लिए किये गये उनके प्रयासों को याद करते हैं। आज राजीव गांधी की 74वीं जयंती है। राजीव का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह वर्ष 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 21 मई 1991 को उनकी हत्या कर दी गई थी। वहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वर्गीय राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि दी।