सोनिया ने मोदी को बताया ब्लफमास्टर

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की जनरल बॉडी बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने सच्चाई और पारदर्शिता को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, पिछले पांच साल के दौरान मोदी सरकार ने संविधान पर हमला किया है, संसद और संस्थाओं को कमजोर किया है और विरोधियों की आवाज दबाई है। पिछले 5 सालों में देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक तानेबाने काफी कठिन रहे हैं। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
उन्होंने पीएम मोदी को ‘ब्लफमास्टरÓ बताते हुए कहा कि झांसा देना और डराना ही मोदी सरकार का काम है लेकिन कांग्रेस पार्टी विरोधियों का सामना पूरी मजबूती के साथ करेगी। उन्होंने आगे कहा कि, ‘धोखा, डींग और धमकी मोदी सरकार के शासन के सिद्धांत बने हुए हैं। इस समय देश में डर और संघर्ष का माहौल बना हुआ है। जनता के बोलने की आजादी को छीना गया है। राजनीतिक विरोधियों को कुचलने का काम किया गया है। उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयासों का मुकाबला किया।