प्रियंका का वर्क स्टाइल: नो ब्रेक, नो डिनर

विशेष संवाददाता, लखनऊ। पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आपरेशन यूपी में पहले ही दिन रिकार्ड बना दिया। उन्होने गत मंगलवार दोपहर करीब 1.20 बजे से जिले वार पदाधिकारियों से बैठक व मुलाकत का मैराथन सिलसिला शुरू किया तो लगातार 16 घंटे चलता रहा। आखिरी बैठक बुधवार सुबह 5.15 बजे खत्म हुई। उन्होने एक मिनट भी आराम और, ‘टीब्रेकÓ या ‘डिनरÓ नही किया। उप्र में किसी भी नेता की यह सबसे लंबी मिटिंग का रिकार्ड है।
बैठक के बाद वह कार्यकर्ताओं की मांग पर फोटो खिंचवाना नही भूलती थी। प्रियंका के सामने उप्र कांग्रेस की बदहाली बेनकाब हो गई है। पुराने पदाधिकारी प्रियंका के व्यवहार से गदगद और भावुक है तो युवा कार्यकर्ताओं में जोश है। उन्होने पदाधिकारियों से नए सिरे से शुरुआत करने की अपील की है। हर जिले की पदाधिकारियों का समूह से अलग-अलग मिल रहीं है। कार्यकर्ताओं से खुल कर अपना विचार रखने की आजादी दी है। बैठक में पदाधिकारी नेताओं की करतूत को बेनकाब कर रहें है। कई बड़े नेता यह नही बता पायें की उन्होने पिछले कुछ हफ्तों में पार्टी के लिए क्या किया।