शेल्टर होम: नीतीश पर जांच की आंच

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जांच के घेरे में आ गए हैं। मामले को देख रही विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सीबीआई को मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में नीतीश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश के चलते मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले के गिरफ्तार आरोपी डॉ. अश्विनी ने अपने वकील के जरिए शेल्टर होम के संचालन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका की जांच के लिए अर्जी दाखिल की थी। बता दें कि अश्विनी को पिछले साल नवंबर महीने में गिरफ्तार किया गया था। अश्विनी पर नाबालिग लड़कियों को ड्रग्स का इंजेक्शन देने का आरोप है।