छठ पर्व देता है कई सीख: गुप्ता

नईदिल्ली। इंटीग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नेशनल सेक्रेटरी डॉ निमित्त गुप्ता ने महापर्व छठ की शुभकामना देते हुए कहा कि आज हमें यह पर्व कई तरह की सीख देता है। हम उसकी आराधना करते हैं जो साक्षात रूप से हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा विश्व पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्या से जूझ रहा है ऐसे समय में हमें कैसे प्रकृति के चीजों का उपयोग करना चाहिए यह पर्व दर्शाता है।
डॉ निमित्त गुप्ता ने कहा कि निश्चिततौर पर कि सूर्य की उपासना का महापर्व छठ का केवल धार्मिक महत्व ही नहीं है, हमें प्रकृति को विशेष ख्याल रखने का भी संदेश देती है। पर्यावरण संरक्षण और छठ पूजा के बीच गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी देश नेपाल में यह पर्व अपार श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस पर्व की खास बात यह है कि पूरा समाज साथ मिलकर मनाते हैं। एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं। चार दिनों तक जिस प्रकार से सहयोगात्मक भाव पूरे समाज में रहता है वह अद्भूत है। इस पर्व में खास तौर पर पूरा शहर और पूरा गांव मिलजुलकर सफाई करते हैं। छठ पर्व हमें एक साथ कई संदेश देता है। आज जब समाज में काफी मतभेद है। यह पर्व एकजुटता प्रदान करता है। इस खास पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं।