उन्नाव रेप कांड: दिल्ली भेजने की तैयारी

लखनऊ। सिविल अस्पताल में भर्ती उन्नाव गैंगरेप पीडि़ता की हालत नाजुक बनी हुई है। पीडि़त की हालत में सुधार ना देखते हुए सिविस अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजने का फैसला किया है। जिसके बाद पीडि़ता को दिल्ली लाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। पीडि़ता को एअरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जाएगा। अस्पताल से एयरपोर्ट तक जाने के लिए लखनऊ पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि गुरुवार की तडक़े सुबह उन्नाव में एक गैंगरेप पीडि़ता अपने मुकदमे की तारीख पर रायबरेली के लिए ट्रेन पकडऩे जा रही थी। इस बीच गैंगरेप के दो आरोपियों ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पीडि़ता पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले पीडि़ता पर लाठी, डंडे व चाकू से हमाला किया और फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पीडि़ता के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी भाग निकले। पीडि़ता को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुत बनी हुई है।