सीएए के समर्थन में रैली: बीजेपी ने भरा जोश

लखनऊ। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान के अन्र्तगत वाराणसी के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित रैली में उपस्थित अपार जनसंख्या को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि हम विकास पर भरोसा रखते हैं। सभी वर्गों को हमने लाभ दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनता की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री जी ने जो कहा वही किया। सभी योजनाओं में चाहे विपक्ष को यह बुरा लगता है मोदी जी ने कैसे गरीबों को आवास दिया, इनको बुरा लगता है कैसे गरीबों को गैस दी। इनको बुरा लगता है कैसे गरीबों को स्वास्थ्य बीमा दिया। इनको बुरा लगता है कैसे गरीबों को शौचालय दिया। इनको बुरा लगता है कैसे गरीबों को हर घर में बिजली दिया। इनको बुरा लगता है कैसे गरीबों को किसान सम्मान निधि दिया। हमने बिना किसी भेदभाव के, बिना जाति-धर्म देखे सभी वर्गों को इसका लाभ दिया है। 2004 से 2014 तक किसान आत्महत्या कर रहा था, पलायन कर रहा था, यह कांग्रेस और उसके सहयोगी सपा-बसपा की खराब नीतियों के कारण था। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया और देश में कानून बनाया। कश्मीर में लागू काला कानून धारा 370 और 35ए को समाप्त किया। अयोध्या में 500 वर्ष पुराना विवाद समाप्त हुआ, उच्चतम न्यायालय द्वारा मंदिर पर फैसले के बाद प्रदेश में एक मच्छर हमनें मरने नहीं दिया। लोग पूछते थे तारीख कब बताओगे हमने तारीख बता दी। भारतीय जनता पार्टी विकास पर भरोसा रखती है। महार्षि अरविन्द ने कहा था राष्ट्रवाद पुण्य है।