डेस्क। चीन में कोरोना वायरस के दूसरे फेज का खतरा बढ़ गया है। वुहान के बाद उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में कोरोना का नया क्लस्टर बनता दिख रहा है। यह क्षेत्र रूस सीमा के नजदीक है। इसके बाद अधिकारियों ने बुधवार को क्षेत्र में गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन ने दावा किया है कि वह घातक कोरोना पर काबू पाने में कामयाब रहा है और इसके यहां मृतकों की संख्या अमेरिका और कई यूरोपीय देशों से कम हैं। वहीं, अब यहां कोरोना के दूसरे वेव का खतरा पैदा हो गया है। कोरोना जंग में हीलॉन्गजियांग प्रांत नया केंद्र बनता दिख रहा है। दरअसल, इस प्रांत में बाहर से आए लोगों में कोरोना पाया गया। इनमें से अधिकांश वे चीनी नागरिक हैं जो कि विदेश से घर लौटे हैं। घरेलू संक्रमण की संख्या भी यहां बढ़ रही है जिसके बाद कई अधिकारियों को दंडित किया गया है या उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है।
हर्बिन शहर में दो कोरोना क्लस्टर के अस्पतालों से लिंक पाए गए हैं जिसके बाद शहर में बाहरी लोगों और वाहनों के रिहायशी इलाके में जाने पर रोक लगा दी गई है। चीन से आने वाले लोगों और हॉटस्पॉट से आने वाले लोगों को क्वारंटीन में रहना होगा। हार्बिन शहर में हर व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
चीन में दूसरा वुहान बन रहा हीलॉन्गजियांग प्रांत
