नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढक़र 934 हो गई और संक्रमितों की तादाद 29,435 पर पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 6,868 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं और 21,632 अब भी संक्रमण से जूझ (एक्टिव मामले) रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति विदेश चला गया था।
कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।सोमवार शाम से कुल 48 मरीजों की जान गई है जिनमें से 27 की मौत महाराष्ट्र में, 11 की गुजरात में, पांच की राजस्थान में, चार की मध्य प्रदेश में और एक की मौत जम्मू- कश्मीर में हुई।देश में कोविड-19 से हुई 934 मौतों में से सबसे ज्यादा 369 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 162, मध्य प्रदेश में 110, दिल्ली में 54, राजस्थान में 46, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 31-31 मरीजों की मौत हुई है।तेलंगाना में 26 लोगों की मृत्यु हुई है। तमिलनाडु में 24 तो पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में 20-20 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है।बीमारी से पंजाब में 18, जम्मू कश्मीर में सात, केरल में चार और झारखंड तथा हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में दो मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।मंत्रालय के आंकड़े मंगलवार सुबह अपडेट किए गए हैं जो बताते हैं कि देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 8,590 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके बाद गुजरात में 3,548, दिल्ली में 3,108, राजस्थान में 2,262, मध्य प्रदेश में 2,168, उत्तर प्रदेश में 1,955 और तमिलनाडु में 1,937 लोग संक्रमित हैं।
कोरोना मीटर: मरीजों की संख्या पहुंची 30 हजार के पास
