ऋषि कपूर के निधन से राहुल दुखी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह हर पीढ़ी के लोगों के बीच लोकप्रिय थे और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ यह भारतीय सिनेमा के लिए दुखद सप्ताह रहा है। एक और बड़े अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। वह एक शानदार अभिनेता थे जिनकी हर पीढ़ी के लोगों में लोकप्रियता थी। उनकी कमी बहुत महसूस की जाएगी।’’उन्होंने कहा, ‘‘ दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदना है।’’ऋषि कपूर का मुम्बई के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।