यूपी में कोरोना मरीज हुए 2181: 41 की मौत

लखनऊ। यूपी में शुक्रवार को 52 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह अब तक कोरोना वायरस पॉजिटिव केस की तादाद 2181 हो गई है। इनमें से 555 मरीज ठीक होकर वापस चले गए हैं। 41 की मौत हो चुकी है। अब तक प्रदेश में 1685 एक्टिव केस हैं। अब तक प्रदेश के 63 जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज पा जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 349 पूल टेस्टिंग हुई है। इनमें से आठ पूल टेस्ट में पॉजिटिव केस मिले हैं। इसलिए उन्हें अलग कर एक-एक केस के नमूने की जांच की जा रही है। 1649 मामले जांच के लिए भेजे गए हैं।यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी है। श्री प्रसाद ने बताया कि बड़े शहरों में 10 और छोटे शहरों में पांच-पांच चिकित्सालयों के साथ 550 निजी व सरकारी चिकित्सालयों में इमरजेंसी सेवा के लिए चिकित्साकर्मियों को अस्पतालों में इंन्फेक्शन रोकने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रमुख सचिव ने बताया कि एल-1, एल-2 और एल-3 के अस्पतालों में करीब 18 हजार बेड बढ़ा लिए गए हैं। 22 हजार लोग क्वारंटाइन बेड पर हैं। 1791 मरीज आइसोलेशन बेड हैं। इस तरह कल तक 3491 सैम्पल जांचे गए हैं। 1649 केस जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रदेश में टेलीकन्सन्टेन्सी के माध्यम से लोगों को चिकित्सीय सलाह दी जा रही है।