देश में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन: कल से 4.0

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दो चरण पहले ही पूरे हो चुके हैं और आज तीसरे चरण का भी आखिरी दिन है। कल यानी सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो सकता है। पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। कुछ नईं गाइडलाइंस कुछ ही देर में जारी की जाएगी।इससे पहले दो बार देश में लॉकडाउन बढ़ाया गया था और लॉकडाउन-3 की मियाद आज खत्म हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दिया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि यह कुछ नए रंग रूप वाला होगा। ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह नया रंगरूप कैसा होगा? इसमें किस तरह की छूट दी जाएगी।