सीमाएं सील करने पर भडक़े अखिलेश

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर पैदल या निजी वाहनों से अपने घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को रोकने के लिये सीमाएं सील करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सडक़ के श्रमिक अपने घर कैसे पहुंचेंगे। अखिलेश ने रविवार को ट्वीट किया जिस प्रदेश ने देश को महामहिम दिए, प्रधान जी दिए, उस उत्तर प्रदेश ने अपनी सीमाओं को गऱीबों के लिए सील कर दिया है। बिना सडक़, प्रवासी मज़दूर भला कैसे बिहार, ओडिशा, झारखंड, बंगाल एवं पूर्वोत्तर जाएंगे। ये हवा-हवाई सरकार कोई हवाई मार्ग ही बता दे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार द्वारा विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने की मुहिम वंदे भारत पर कटाक्ष करते हुए कहा वंदे भारत में गऱीब वंदनीय क्यों नहीं हैं?