सर्वे: लोकप्रियता में पीछे हैं राहुल गांधी

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना संकट के बीच एक एजेंसी ने नेताओं की लोकप्रियता को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वें में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सर्वाधिक है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस मामले में कांग्रस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री या यहां तक कि जहां वे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र या राजस्थान में गठबंधन में हैं, राहुल गांधी की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं। आईएएनएस-सी वोटर स्टेट ऑफ द नेशन 2020 सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशुद्ध लोकप्रियता रेटिंग 81.06 प्रतिशत है। वास्तव में 56.74 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे उनके प्रदर्शन से बहुत संतुष्ट हैं। महाराष्ट्र में, जहां महाविकास अघाड़ी सत्ता में है और कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की लोकप्रियता राज्य में महामारी की स्थिति के बावजूद उच्च है। 76.52 प्रतिशत लोगों ने उद्धव को समर्थन दिया जबकि 63.72 प्रतिशत ने कहा कि वे उनके काम से बहुत संतुष्ट हैं, सिर्फ 11.36 फीसदी लोगों ने कहा कि वे उनसे बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।