प्रियंका का तंज: नौकरियां तो खत्म हो रही हैं

गाजियाबाद। देश की सबसे बड़ी साइकिल बनाने वाली कंपनी एटलस की फैक्ट्री बंद होने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है। प्रियंका ने एक कहा कि फैक्ट्री बंद होने से एक हजार लोग एक झटके में बेरोजगार हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने प्रचार में तो खूब बताया कि इतने रोजगार असल में नौकरियां खत्म हो रही हैं।
प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, विश्व साइकल दिवस के मौके पर साइकल कंपनी एटलस की गाजियाबाद फैक्ट्री बंद हो गई। 1000 से ज्यादा लोग एक झटके में बेरोजगार हो गए। सरकार के प्रचार में तो सुन लिया कि इतने का पैकेज, इतने रूश, इतने रोजगार। लेकिन असल में तो रोजगार खत्म हो रहे हैं, फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि लोगों की नौकरियां बचाने के लिए सरकार को अपनी नीतियां और योजना स्पष्ट करनी पड़ेगी।