नई दिल्ली। आज विश्व पर्यावरण दिवस है। आज 2020 की थीम जैव-विविधता है। इस थीम के जरिए इस बार संदेश दिया जा रहा है कि जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन होना मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बेहद आवश्यक है। जैव विविधता को बनाये रखने के लिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी धरती के पर्यावरण को बनाये रखें। पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपने ग्रह की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिज्ञा को दोहराते हैं। आइए हम सामूहिक रूप से वनस्पतियों और जीवों को सुनिश्चित करने के लिए जो भी संभव हो वो करें। हम आने वाली पीढिय़ों के लिए और भी बेहतर ग्रह छोड़ सकते हैं।
पर्यावरण दिवस पर बोले मोदी: संक्षरण की प्रतिज्ञा दोहरायें
