नगर निगम लखनऊ ने ऐप किया लांच: मिलेगी सुविधाएं

लखनऊ। अब गंदगी या मार्ग प्रकाश की शिकायत, जन्म-मृत्यु प्रमाण या हाउस टैक्स जमा करने के लिए न तो कार्यालयों के चक्कर लगाने होंगे और न अलग-अलग पोर्टल या ऐप की मदद लेनी होगी। सबकुछ अब लखनऊ वन सिटीजन ऐप से संभव होगा। इसकी शुरुआत सोमवार को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने किया है। उन्होंने कहा कि यह ऐप लखनऊ के लिए बेहतर प्लेटफार्म होगा। शिकायतों के त्वरित निस्तारण में अब तनिक भी विलम्ब नहीं होगा।स्थानीय निकाय निदेशालय में हुए कार्यक्रम के दौरान महपौर संयुक्ता भाटिया के साथ नगर विकास व नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस ऐप से लोगों को चार प्रमुख सेवाएं मिलेंगी। इसमें नगर निगम से संबंधित सेवाएं, आसपास उपलब्ध जन सुविधाएं, हेल्प लाइन व लखनऊ स्मार्ट सिटी से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यह ऐप कमांड एण्ड कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेगा। हर शिकायत की आन लाइन मानीटरिंग होगी। इसमें लोग अपना फीडबैक दे सकेंगे।नगर निगम से संबंधित सेवाएं-सफाई, कूड़ा, घर-घर कूड़ा कलेक्शन, मार्ग प्रकाश, सडक़-फुटपाथ, मलवा निस्तारण, सीवर, जलभराव, मृत पशु से संबंधित शिकायत के साथ ही हाउस टैक्स, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र व आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत की स्थिति को देखा जा सकेगा। मेरे आसपास-शहर में संचालित 180 सामुदायिक व 189 सार्वजनिक शौचालयों की जानकारी, होटल, अस्पताल, स्कूल, सामुदायिक भवन, पार्क, यातायात व नजदीकी एटीएम की जानकारी प्राप्त होगी। हेल्पलाइन-एम्बुलेंस सेवा, महिला सेवा, नगर निगम कॉल सेंटर व इमरजेंसी सेवाओं के नम्बर मौजूद रहेंगे। लखनऊ स्मार्ट सिटी-नगर निगम एवं अन्य विभागों में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र से संबंधित किएगएआवेदन क जानकारी के साथ ही ई-वाहन व ई-अस्पताल से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।