बिहार चुनाव: पहले चरण में महागठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर

पटना। पहले चरण के चुनाव में महागठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जिले के पांच विधानसभा में पहले चरण में 28 अक्टूबर को यहां वोट डाले जाएंगे। 26 अक्टूबर को यहां प्रचार थम जाएगा।
बाढ़, मोकामा, मसौढ़ी, पालीगंज और बिक्रम में 28 अक्टूबर को मतदान है। इसमें से अभी सिर्फ एक सीट बाढ़ पर एनडीए के कब्जा है। मोकामा सीट पिछली बार अनंत सिंह ने निर्दलीय रहकर जीती थी। इस बार वे राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। बिक्रम सीट कांग्रेस के पास जबकि पालीगंज और मसौढ़ी राजद के पास है। हालांकि पालीगंज से राजद के टिकट पर जीते जयवद्र्धन यादव इस बार तीर के साथ चुनावी रणभूमि में हैं। इस बार सभी पांचों विधायक भाग्य आजमा रहे हैं।