बिहार चुनाव: महागठबंधन का दावा, जीतेंगे 55 सीटें

डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के तहत राज्य में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर बुधवार शाम छह बजे मतदान संपन्न हो गया। पहले फेज में 53.54 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शाम छह बजे तक 53.54 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। पहले फेज की वोटिंग के बाद महागठबंधन और एनडीए, दोनों ने ज्यादा सीटें जीतने के दावे किए हैं। महागठबंधन का दावा है कि गठबंधन को पहले फेज में 55 सीटें मिलने जा रही हैं, तो वहीं एनडीए ने फिर से सरकार बनाने का दावा किया है।
वोटिंग खत्म होने के बाद महागठबंधन ने दावा किया कि पहले फेज में वोटरों के उत्साह से पता चल गया कि चुनाव बाद महागठबंधन की सरकार बननी तय है। पहले चरण में 55 सीटों पर महागठबंधन की जीत पक्की है। यह संख्या बढ़ सकती है। आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों के गठबंधन ने यह भी दावा किया कि सत्ताधारी ईकाई अंक में सिमट जाए, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। लेकिन गठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ता इस फार्मूले को याद रखें कि जबतक विदाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।