दिखा चांद: सुहागिनों ने तोड़ा व्रत

डेस्क। यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब समेत कई जगहों पर करवा चौथ का चांद नजर आ गया है। चांद का दीदार करने के बाद सुहागिनों ने निर्जला व्रत तोड़ा। चंद्रमा को अघ्र्य देकर उन्होंने व्रत पूरा किया। करवा चौथ पर चांद देखने के बाद ही वह अपना व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि में किया जाता है। महिलाएं पति के मंगल एवं दीघार्यु की कामना के लिए निर्जला रहकर इस व्रत को रखती हैं। चंद्रमा को अघ्र्य देकर व्रत पूरा माना जाता है। करवाचौथ का व्रत अमृत सिद्धि योग एवं शिव योग में मनाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पं.शिवकुमार शर्मा के अनुसार आज मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन 28 योगों में शिव योग आ रहा है। शिव का अर्थ होता है कल्याणकारी। ऐसे योग में करवाचौथ का व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के पति की दीर्घायु देने वाला होता है।