ठाकरे ने योगी को दी चुनौती

मुबंई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इशारों-इशारों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है। उन्होंने बिना योग का नाम लिए कहा कि खबर है कि मुंबई की फिल्मसिटी वे उत्तर प्रदेश ले जाएंगे। यदि वे फिल्म इंडस्ट्री चलाने की क्षमता रखते हैं तो वे फिल्म उद्योग को ले सकते हैं। अगर उनमें क्षमता है तो वे वह फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं। दरअसल, कुछ महीनों पहले सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स केस में बॉलीवुड का नाम सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यूपी में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया था। बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की यह चुनौती इसी संदर्भ में है। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर कहा कि राज्य सरकार अच्छा कंटेंट तैयार करने के लिए वल्र्ड क्लास फैसिलिटी की सुविधाएं तैयार करेगी। ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र फिल्म, मंच और सांस्कृतिक विकास निगम द्वारा आयोजित एक वेबिनार में बोल रहे थे।