दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगतार खतरनाक

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगतार खतरनाक बना हुआ है। चौथे दिन भी लगातार दिल्ली की हवा का स्तर गंभीर बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चला है कि रविवार को सुबह 7 बजे दिल्ली का ्रक्तढ्ढ 405 था। दिल्ली के लोग लगातार बढ़ते इस प्रदूषण से परेशान हैं। प्रदूषक लगातार दिल्ली की हवा को जहरीला बना रहे हैं। देश की राजधानी में हवा हेल्थ इमरजेंसी तक पहुंच गई है। दिल्ली के लोगों ने आंखों में जलन और प्रदूषण के कारण सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की है।
401 और 500 के बीच होने वाले ्रक्तढ्ढ को गंभीर माना जाता है। इससे सांस लेने में तकलीफ होती है। खासकर बच्चो और बुजुर्गो को ऐसी स्थित में ज्यादा परेशानी होती है। गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को, दिल्ली का औसत 24 घंटे का ्रक्तढ्ढ क्रमश: 450, 406 और 427 पर रहा। वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि मंगलवार (10 नवंबर) तक खराब हवा से राहत की संभावना नहीं है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को हवा की गति कम होने के बावजूद दिल्ली की हवा में प्रदूषण बना रहा। पंजाब और हरियाणा में 4,500 से अधिक खेतों में लगी आग से निकले लगभग 32त्न अल्ट्राफाइन पार्टिकुलेट मैटर (पीएम 2.5) दिल्ली की प्रदूषित हवा में मिल जाते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पर्यावरण निगरानी अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वीके सोनी ने कहा कि दिन के दौरान हवा की औसत गति लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटा (किमी प्रति घंटा) थी, जो शुक्रवार की तुलना में अधिक थी।